दिल्ली हवाईअड्डे पर दो विमान टकराए
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार को अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। गुरुवार को दोपहर दो बजे के करीब स्पाइसजेट का विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया। इस दुर्घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई है। हालांकि दोनों विमानों को नुकसान हुआ है। घटना के बाद हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बताया गया है कि अकासा एयर की दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट नंबर क्यूपी 1406 पार्किंग बे से पुशबैक कर रहा था, तभी लेह से दिल्ली आया स्पाइसजेट का बी 737-700 विमान टेक्सी वे से गेट...