दिल्ली की हवा में घुला ‘जहर’, एक्यूआई 400 के पार, ग्रैप-3 लागू
देश की राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर से बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। यहां की हवा इतनी प्रदूषित हो गई है कि लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है। ऐसे में स्थिति को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप-3 लागू करने का फैसला लिया है। बिगड़ती हवा को देखते हुए अब यहां कई चीजों पर पाबंदी लगाई जा सकती है। आंकड़ों की मानें, तो 10 नवंबर को जहां दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 362 दर्ज किया गया था, वहीं 11 नवंबर की सुबह 9 बजे यह बढ़कर 425 तक पहुंच गया,...