Delhi Assembly elections

  • थमा प्रचार, पांच को मतदान

    नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव का धुआंधार चुनाव प्रचार थम गया है। पांच फरवरी यानी बुधवार को विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान होगा। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर 699 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने एक दूसरे के खिलाफ तीखे हमले किए। तीनों पार्टियों के बीच दिल्ली के मतदाताओं को लुभाने के लिए लोक-लुभावन चुनावी वायदे करने की होड़ हुई। इस बार दिल्ली विधानसभा का चुनाव सत्तारूढ़ ‘आप’ के शासन और अरविंद केजरीवाल पर जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है। ‘आप’ जहां...

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल पर प्रतिबंध

    Delhi Assembly Elections : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने 5 फरवरी सुबह सात बजे से शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने एक आदेश भी जारी किया है।  चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा जनसाधारण विशेष रूप से न्यूज ब्यूरो, मीडिया हाउसेज, रेडियो और टेलीविजन चैनलों इत्यादि का ध्यान भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना संख्या 576/एक्जिट /2025/ एसडीआर/खण्ड-1 दिनांक 22 जनवरी, 2025 की ओर आकर्षित किया जाता है कि प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी भी अन्य तरीके, जो कोई हो, में...

  • आप के सात विधायकों का इस्तीफा

    Delhi Assembly Election: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पांच दिन पहले शुक्रवार, 31 जनवरी को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के सात विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। टिकट कट जाने से ये सभी विधायक नाराज चल रहे थे। लेकिन इस्तीफा देने के लिए उन्होंने चुनाव नजदीक आने का इंतजार किया। इस्तीफा देने वाले सात में एक विधायक मदनलाल ने कहा कि अगर भाजपा कहेगी तो वे सभी उसके साथ जा सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस के साथ जाने की संभावना से इनकार किया। सभी विधायकों ने पार्टी छोड़ने का एक ही कारण बताया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी...

  • आप सरकार की योजनाएं जारी रखेगी भाजपा

    Delhi Assembly elections:  भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को संकल्प पत्र जारी किया और इसे 'विकसित दिल्ली की नींव' बताया। उन्होंने पार्टी की ओर से जो वादे किए उनके अलावा इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं उनको जारी रखा जाएगा। नड्डा ने कहा कि मुफ्त बिजली, पानी और बस सेवा की जो योजनाएं चल रही हैं, भाजपा की सरकार बनी तो वो सारी योजनाएं चलती रहेंगी। also read: देश 2026 तक...