परवेश वर्मा पर भाजपा की दुविधा
BJP delhi CM : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री परवेश वर्मा भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है। इससे पहले शीला दीक्षित को हरा कर ही केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन वे अपनी पार्टी के सुप्रीमो हैं। परवेश वर्मा के साथ ऐसा नहीं है। उनको भाजपा आलाकमान की कृपा से मुख्यमंत्री बनना है। आप सुप्रीमो और मुख्यमंत्री पद के दावेदार केजरीवाल को हराने के अलावा परवेश वर्मा के पक्ष में यह बात भी है...