कॉकरोच का पुतला और पुतले की समानता
विजयादशमी के दिन यानी मंगलवार, 20 अक्टूबर को सोशल मीडिया में दो ही तस्वीरों की चर्चा होती रही। एक तस्वीर उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला जलाने की थी और दूसरी तस्वीर हरियाणा के पंचकूला के 221 फीट ऊंचे पुतले की थी। रावण का पुतला दहन और विजयादशमी की बधाइयों के बीच इन दोनों पुतलों को लेकर हंसी मजाक का दौर चलता रहा और साथ ही शिकायतों का भी दौर चलता रहा। आम आदमी पार्टी ने केशवपुरम में कॉकरोच का पुतला जलाए जाने की शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि यह ‘जेन...