Delhi Election 2025

  • गुंडागर्दी पर उतर आई है भाजपा : आतिशी

    Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि अब भाजपा जब देख रही है कि वह पूरी तरह से दिल्ली में हार रही है तो वह गुंडागर्दी और गाली-गलौज पर उतर आई है और आप कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और मारपीट की जा रही है।   इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस वार्ता कर सभी घटनाओं को साझा किया है। आतिशी ने कहा कि जब से रमेश बिधूड़ी भारतीय जनता पार्टी...

  • Delhi Election: AAP ने खोला मिडिल क्लास के लिए पिटारा, जानें क्या-क्या है…

    AAP Manifesto for Middle Class: दिल्ली में विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ ही राजनीति का पारा भी आसमान छूने लगा है। दिल्ली के लोगों का दिल जीतने के लिए सभी पार्टियां एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगाने में लगी हुई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मिडिल क्लास परिवारों के लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया है। यह पहली बार है जब किसी पार्टी ने खासतौर पर मिडिल क्लास (AAP Manifesto for Middle Class) को केंद्र में रखते हुए मैनिफेस्टो पेश किया है। मिडिल क्लास के संघर्ष पर केजरीवाल की बात...

  • आतिशी ने चुनाव अधिकारी को लिखा पत्र

    नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की कालकाजी से प्रत्याशी आतिशी (Atishi) ने चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी और उनके कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। उन्होंने पैरामिलिट्री फोर्स की भी मांग की है। आतिशी ने लिखा है कि मैं यह पत्र लिखकर आपके ध्यान में लाना चाहती हूं कि 20 जनवरी को गली नंबर 1, गोविंदपुरी, कालकाजी में "आप" कार्यकर्ता को डराया और धमकाया गया है। "आप" कार्यकर्ता को कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौखिक और शारीरिक रूप से धमकी दी। उन्होंने कुणाल भारद्वाज, मनीष, ऋषभ बिधूड़ी (भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी...

  • Delhi Election 2025: BJP ने खोला वादों का पिटारा, जानिए क्या किया ऐलान?

    Delhi Election 2025: भाजपा (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Election 2025) के लिए अपने संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी किया है, जिसमें पार्टी ने युवाओं और असंगठित क्षेत्र के कामकाजी लोगों के लिए कई प्रमुख घोषणाएं की हैं। इस दौरान पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है, तो दिल्ली के सरकारी संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। अनुराग ठाकुर ने संकल्प पत्र के तहत यह भी घोषणा की कि दिल्ली के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के...

  • माता-बहनों के साथ नामांकन भरने निकले केजरीवाल, कहा कि…

    Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को राजधानी की 70 सीटों पर वोटिंग होगी। और चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे। दिल्ली के चुनावी (Delhi Election 2025) दंगल में उतरे कई दिग्गज नेता आज नामांकन दाखिल करेंगे। इस लिस्ट में AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल और सतेंद्र जैन समेत कई बड़े नेता का शामिल है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुछ देर में नई दिल्ली सीट से नामांकन करेंगे। केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। नामांकन रैली के दौरान केजरीवाल की पत्नी सुनीता...

  • BJP की दूसरी लिस्ट में हो सकते हैं इन उम्मीदवारों के नाम, आज हो सकती है घोषणा

    Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज जारी हो सकती है। शुक्रवार देर रात इसको लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, आज बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी होने की संभावना है। (Delhi Election 2025) उल्लेखनीय है कि पार्टी ने पहली सूची 4 जनवरी को जारी की थी, जिसमें 29 प्रत्याशियों के नाम थे। शुक्रवार रात को शेष 41 प्रत्याशियों के चयन के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। हालांकि, सभी सीटों पर चर्चा पूरी नहीं हो पाई थी,...

  • Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी कर सकती है ये बड़े ऐलान

    Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर राजनीतिक दलों के बीच गहमागहमी तेज हो गई है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी मतदाताओं को लुभाने के लिए बड़े ऐलान करने की तैयारी में है। भाजपा के संभावित ऐलान सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने दिल्ली में जीत दर्ज करने के लिए कुछ बड़ी घोषणाओं पर विचार किया है: 300 यूनिट मुफ्त बिजली: भाजपा दिल्ली में उपभोक्ताओं को प्रति महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा कर सकती है। धार्मिक स्थलों के लिए मुफ्त बिजली: धार्मिक स्थलों को 500...

  • केजरीवाल ने दिया मोदी का जवाब

    Delhi Election 2025:  राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री की जनसभा के बाद उनके द्वारा लगाए गए आरोपों पर आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आपदा दिल्ली में नहीं भाजपा में आई हुई है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पास न तो सीएम फेस है और न ही एजेंडा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बाद उन पर  निशाना साधते हुए कहा, ‘हमने दिल्ली में इतने काम किए हैं कि घंटों तक गिना सकते हैं। अपने 43 मिनट के भाषण में वे कोई काम नहीं गिना पाए’। also read: दिल्ली में फिल्म प्रोजेक्ट ‘थामा’ की...

  • Delhi Election 2025: दिल्ली में आज चुनावी बिगुल फूंकेंगे PM मोदी, करेंगे कई परियोजनाओं का शुभारंभ

    Delhi Election 2025: पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज से चुनावी बिगुल फूंकेंगे। पीएम का कार्यक्रम रोहिणी के जापानी पार्क में होगा। इस रैली के माध्यम से पीएम मोदी दिल्लीवासियों को 4500 करोड़ से अधिक की बड़ी सौगात दे सकते हैं। इसके बाद पीएम मोदी 5 जनवरी का दिल्ली के पूर्वी इलाके में भी एक कार्यक्रम निर्धारित है। सावरकर कॉलेज की रखेंगे आधारशिला पीएम मोदी आज पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो नए परिसर के साथ साथ सावरकर कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा पीएम दिल्ली मेट्रो के फेज 4 में रीठाल नरेला कुंडली...

  • Delhi Election से पहले केजरीवाल के 5 बड़े ऐलान, जानिए किसे क्या मिलेगा?

    Delhi Election 2025: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) ने विधानसभा चुनाव से पहले पांच बड़ी घोषणाएं की हैं जिनमें बुजुर्गों, महिलाओं, ऑटो चालकों और पेंशनर्स का ध्यान रखा गया है। जबकि आज ही आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों के लिए बड़ी घोषणा की है। पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना: दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने मिलेंगे 18 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा। इस योजना के लिए मंगलवार यानी 31 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। संजीवनी योजना: बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक...

और लोड करें