गोल्फ-अंगने की परीकथा से झांकती ताताथैया
आज दिल्ली गोल्फ क्लब की ज़मीन का बाज़ार-मूल्य क़रीब 60 हज़ार करोड़ रुपए है और वह सरकार को पट्टे के लिए औसतन साढ़े पांच लाख रुपए सालाना का किराया देता है। यह ज़मीन हरित क्षेत्र में है, इसलिए उस पर कोई पक्का निर्माण नहीं हो सकता है। ... नरेंद्र भाई मोदी के प्रधानमंत्री बनने के छह महीने के भीतर ही दिल्ली गोल्फ क्लब के 27 विवादास्पद मनोनयनों को रद्द कर दिया गया। नौकरशाहों ने सुनिश्चित किया कि आगे से नियमों के बाहर जा कर किसी का भी मनोनयन न हो। यानी पिछले दरवाज़े से सिर्फ़ सरकारी बाबुओं को प्रवेश मिले,...