गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सभी लाइनों पर सुबह 3 बजे से शुरू हो जाएंगी। कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा के लिए 26 जनवरी (सोमवार) को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर सेवाएं सुबह 3 बजे से शुरू होंगी। डीएमआरसी की ओर से जारी प्रेस नोट के...