Delhi riots case

  • दिल्ली दंगा मामले में पांच और दोषी

    नई दिल्ली। 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों में पांच और आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने पांच और आरोपियों को दोषी ठहराया। सोमवार को इसकी जानकारी सामने आई। अदालत ने भजनपुरा पेट्रोल पंप हिंसा मामले में फैसला सुनाते हुए माना कि आरोपियों की भीड़ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पथराव और हमला किया था। इस ताजा फैसले के बाद दिल्ली दंगों से जुड़े अलग अलग मामलों में अब तक कुल 26 आरोपियों को अदालत दोषी ठहरा चुकी है। हालांकि, अदालत ने अपने फैसले में पेट्रोल पंप में आग लगाने के आरोप...

  • दिल्ली दंगा मामले में पुलिस को समय देने से इनकार

    नई दिल्ली। दिल्ली में 2020 में हुए दंगों से जुड़े आरोपियों के मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जवाब दाखिल करने के लिए और समय देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने पूछा है कि पुलिस ने अभी तक जवाब क्यों नहीं दिया। सर्वोच्च अदालत ने सोमवार को दिल्ली दंगों की कथित साजिश के मामले में यूएपीए के तहत दर्ज मामले के  आरोपियों उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा फातिमा और मीरान हैदर की जमानत याचिकाओं पर जवाब दायर करने के लिए दिल्ली पुलिस को समय देने इनकार किया। सोमवार को सुनवाई शुरू होते ही दिल्ली पुलिस की...

  • छात्रों की सुसाइड पर अदालत ने जवाब मांगा

    नई दिल्ली। देश भर में छात्रों के सुसाइड करने के बढ़ते मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जवाब मांगा है। सर्वोच्च अदालत ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे आठ हफ्तों में अदालत को बताएं कि छात्रों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं और आत्महत्या की घटनाओं से निपटने के लिए बनाए गए दिशानिर्देशों को कैसे लागू किया गया है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने केंद्र सरकार को आठ  हफ्ते में हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। इसमें सर्वोच्च अदालत की ओर से...