Delhi Water Crisis

  • आज से AAP का ‘पानी सत्याग्रह’, अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं जल मंत्री Atishi

    दिल्ली में पानी की कमी को लेकर हलचल मची हुई है, और जमकर राजनीति हो रही है। इस बीच आज जल मंत्री आतिशी हरियाणा से पानी की अतिरिक्त पानी की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर जल मंत्री आतिशी (Atishi) जंगपुरा स्थित भोगल इलाके में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। उनके साथ सुनीता केजरीवाल और संजय सिंह भी मौजूद हैं। आप सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि दिल्लीवालों ने भाजपा को सात सीटें दी हैं। इसके बाद भी उन्हें उनके हक का पानी नहीं दे रहे हैं। जल संकट...

  • दिल्ली जल संकट को लेकर आतिशी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जल संकट को लेकर सियासी घमासान जारी है। पानी की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज है। इसी बीच राजधानी में लगभग सभी इलाकों में पानी की किल्लत बढ़ गई है। इसे लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी (Atishi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इसके साथ ही आतिशी ने दिल्ली में पानी न मिलने की स्थिति में 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन (Indefinite Hunger Strike) पर बैठने की चेतावनी भी दे डाली। आतिशी ने पीएम मोदी को...

  • भाजपा चाहती है कि दिल्ली के लोगों को पानी न मिले: संजय सिंह

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आज आरोप लगाया कि दिल्ली में जल संकट भाजपा (BJP) द्वारा प्रायोजित है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने भाजपा पर दिल्ली के निवासियों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारा मानना ​​है कि प्यासे को पानी (water) पिलाने से ज्यादा पुण्य का काम नहीं होता और पानी रोकने से बड़ा कोई पाप नहीं है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मैं कह रहा हूं कि यह भाजपा (BJP) का प्रायोजित जल संकट है। भाजपा (BJP) चाहती है कि दिल्ली के लोगों...

  • भाजपा के पूर्व सासंद रमेश बिधूड़ी ने कराया दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय पर हमला

    दिल्ली में जल संकट के बीच भाजपा और आप के नेताओं में मचे घमासान के बीच जल बोर्ड के दफ्तर में तोड़फोड़ की घटना घटी है। पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी एवं पुलिस की मौजूदगी में दिल्ली जल बोर्ड ऑफिस में लगे शीशे तोड़ने के आरोप लगे हैं। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। आतिशी ने कहा कि भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के समर्थकों ने जल बोर्ड में तोड़फोड़ की है। वो रमेश विधूड़ी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इस तोड़फोड़ के बाद दिल्ली जल बोर्ड ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की है।...

  • दिल्ली में जल संकट पर तकरार

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रचंड गर्मी के साथ भीषण जल संकट शुरू हो गया है और इसके साथ ही जल संकट को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच राजनीतिक तकरार भी शुरू हो गया है। दोनों जल संकट के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। जल संकट को लेकर रविवार को भाजपा ने दिल्ली के 14 जगहों पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के छतरपुर के जल बोर्ड ऑफिस में तोड़फोड़ की। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्य से पानी नहीं मिल...

  • पानी की कमी को लेकर AAP के खिलाफ कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन

    दिल्ली में साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के रास्ते एक बार फिर अलग हो गए है। लोकसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियों को दिल्ली में मिली करारी हार के बाद एक बार फिर आमने-सामने हो गए हैं। आप में इसका जवाब विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ने का फैसला करके किया तो वहीं कांग्रेस ने पानी की किल्लत पर आप को घेर कर यह साफ कर दिया कि अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी। आज दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस आप के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से गर्मी...

  • जल संकट पर आप की बैठक: आतिशी बोलीं- हमने हरियाणा, हिमाचल से पानी देने की अपील की…

    दिल्ली में जल का संकट गहराता जा रहा है। कई इलाकों में दिल्लीवासियों को पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर समीक्षा की गई। इसमें दिल्ली जलबोर्ड के बड़े अधिकारी शामिल थे। आतिशी ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में पानी की कमी (water shortage) बरकरार है। दिल्ली में पानी की सप्लाई में लगातार कमी बनी हुई है। वजीराबाद तालाब में पानी खत्म हो गया है। मुनक नहर में भी पानी की कमी चल रही है। पानी...

  • हिमाचल ने दिल्ली को पानी देने से मना किया

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गहराते जल संकट के बीच हिमाचल प्रदेश ने दिल्ली को पानी देने से मना कर दिया है। दिल्ली के जल संकट को लेकर गुरुवार, 13 जून को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां हिमाचल प्रदेश ने कोर्ट को बताया कि उसके पास दिल्ली को देने के लिए 136 क्यूसेक पानी नहीं है। हालांकि एक दिन पहले यानी 12 जून को हिमाचल ने कहा था कि उसकी तरफ से दिल्ली के लिए पानी छोड़ा गया है, जबकि हरियाणा की तरफ से पानी सप्लाई किया जाना बाकी है। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले...

  • जल संकट पर केजरीवाल सरकार ने SC को दिया जवाब, कहा कि…

    दिल्ली जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज एक बार फिर सुनवाई शुरू हुई। इस मामले में दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट (SC ) में रिपोर्ट दाखिल की है। दिल्ली सरकार ने अपने जवाबी हलफनामा में कहा कि वह टैंकर माफिया पर कार्रवाई नहीं कर सकता है क्योंकि टैंकर माफिया हरियाणा (Haryana) से आते हैं। और उनके खिलाफ कार्रवाई करना हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। दिल्ली सरकार (Delhi government) ने कोर्ट से कहा कि इस मामले में अब हरियाणा (Haryana) को बताना है कि वह दिल्ली को पानी की पूरी सप्लाई जारी करने के लिए क्या कदम उठा...

  • दिल्ली जल संकट को लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ ‘आप’ का विरोध-प्रदर्शन

    नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और हरियाणा सरकार के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन के बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन (Protest) किया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स भी मौजूद रहे। 'आप' कार्यकर्ताओं और नेताओं का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश से भेजे जा रहे पानी को हरियाणा सरकार दिल्ली तक नहीं पहुंचने दे रही है।  इसके कारण दिल्ली की जनता त्राहिमाम कर रही है। केजरीवाल सरकार में जल...

  • दिल्ली में जल संकट, सरकार कोर्ट पहुंची

    नई दिल्ली। भीषण गर्मी और जल संकट से जूझ रही राजधानी दिल्ली की सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से शुक्रवार यानी 31 मई को याचिका दायर की गई, जिसमें दिल्ली सरकार ने अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से एक महीने के लिए अतिरिक्त पानी देने का निर्देश दे। दिल्ली सरकार ने कहा है कि गर्मी की वजह से शहर में पानी की मांग काफी बढ़ गई है और पड़ोसी राज्यों को एक महीने के लिए और ज्यादा पानी देने का निर्देश दिया जाना चाहिए।  गौरतलब है...

  • दिल्ली में जल संकट के बीच केजरीवाल सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक तरफ जहां पानी की किल्लत से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर सियासी बयानबाजी भी हो रही है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) दोनों ही इसे लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच, दिल्ली सरकार (Delhi Government) पानी की किल्लत को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंच गई है। केजरीवाल सरकार ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और यूपी से पानी देने की मांग की है। दिल्ली सरकार की ओर से यह याचिका ऐसे वक्त में दाखिल की गई है जब मंत्री आतिशी ने पिछले...

और लोड करें