आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आज आरोप लगाया कि दिल्ली में जल संकट भाजपा (BJP) द्वारा प्रायोजित है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने भाजपा पर दिल्ली के निवासियों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि प्यासे को पानी (water) पिलाने से ज्यादा पुण्य का काम नहीं होता और पानी रोकने से बड़ा कोई पाप नहीं है।
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मैं कह रहा हूं कि यह भाजपा (BJP) का प्रायोजित जल संकट है। भाजपा (BJP) चाहती है कि दिल्ली के लोगों को पानी (water) न मिले और वो यह सुनिश्चित करने के लिए सभी षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को हरियाणा से पानी मिलता है और जब भाजपा (BJP) शासित राज्य आवश्यक पानी नहीं देता है तो पानी की किल्लत हो जाती है।
उन्होंने दावा किया कि हमें अपनी मांग के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। जब हम हरियाणा सरकार से अनुरोध करते हैं तो वह नहीं सुनती। हम उपराज्यपाल से अनुरोध करते हैं लेकिन वे आवश्यक काम नहीं करते। कुछ सप्ताह से दिल्ली के कई हिस्सों में पानी (water) की किल्लत है। जलापूर्ति कम होने या न होने की वजह से लोग परेशान हैं। इस वजह से वो निजी जल टैंकर से पानी ले रहे हैं।
दूसरी ओर लगातार भाजपा (BJP) दिल्ली सरकार पर निशाना साध रही है। भाजपा का कहना है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव से पहले लोगों से वादा किया था कि उन्हें 24 घंटे पानी (water) मिलेगा। उन्हें पानी की कोई कमी नहीं होगी, लेकिन AAP अपने वादों पर खड़ी नहीं उतरी। दक्षिणी दिल्ली से नवनिर्वाचित सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सोमवार को दिल्ली सरकार के खिलाफ मटकाफोड़ आंदोलन किया। दिल्ली में पानी (water) के मुद्दे पर जंग छिड़ी हुई है।
यह भी पढ़ें :-
Bengal Train Accident: मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए देगी मोदी सरकार
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




