राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाले 191 उद्योगों को बंद करने का निर्देश

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण के उपायों में तेजी लाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देने के साथ ही इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण उपकरण नहीं लगाने वाले 191 उद्योगों को तत्काल बंद करने को भी कहा है।

श्री यादव ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के उपायों की समीक्षा बैठक में कहा कि अब केवल योजनाएं बनाने के बजाय समयबद्ध तरीके से जमीनी स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय और अधिकारियों की जवाबदेही तय करना भी जरूरी है।

Also Read : तुर्की एवं कतर ने नए आपसी रक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि लक्षित 5,480 किमी सड़कों में से 3,221 किमी का पुनर्विकास किया जा चुका है। उन्होंने सड़कों की सफाई, गड्ढों की मरम्मत और एनसीआर के 233 चिह्नित यातायात जाम वाले स्थानों पर सुधारात्मक कदम उठाने को कहा। दिल्ली की सीमा पर 154 प्रवेश बिंदुओं पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो प्रणाली लगाने का काम 31 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश भी दिया।

उन्होंने पुराने प्रदूषणकारी ट्रकों और बसों को बीएस-6, सीएनजी तथा इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने की योजना में तेजी लाने और पेट्रोल पंपों पर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान कैमरे लगाने को कहा। औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन नहीं होने पर बिजली काटने और उन्हें सील करने जैसी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये।

श्री यादव ने नगर निकायों को खुले में कचरा डालने और जलाने पर रोक लगाने तथा कचरा प्रसंस्करण की क्षमता बढ़ाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और निगरानी के जरिये प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया।

Pic Credit : UNI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment