दिल्ली, एनसीआर में बारिश से बदला मौसम
नई दिल्ली। बुधवार को अचानक दिल्ली का मौसम बदला। दिल्ली के लोगों को कई दिनों की गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बुधवार को दिल्ली और एनसीआर में दोपहर के बाद से कई इलाकों में बादल छाए हुए थे। शाम में कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग 15 मार्च के आसपास दिल्ली में बारिश की संभावना जताई थी। उसके बाद कहा गया था कि तीन दिन तक दिल्ली और एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। उधर पहाड़ों पर भी बर्फबारी हो रही है, जिससे दिल्ली में तापमान गिरा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के...