Dengue Vaccine

  • भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी

    सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया के डेंगू के टीके ‘क्यूडेंगा’ को उसकी गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावशीलता का व्यापक वैज्ञानिक मूल्यांकन पूरा होने के बाद उपयोग में लाने की अनुमति दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में डेंगू की रोकथाम के लिए मंजूरी पाने वाला यह पहला टीका है। टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसे अपने डेंगू रोधी टीके के लिए औषधि नियामक से विपणन की मंजूरी मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने टाकेडा जीएमबीएच, जर्मनी...