देवघर: कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 9 की मौत, 21 घायल
झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जमुनिया जंगल के पास मंगलवार सुबह कांवड़ियों से भरी बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में 9 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रैफिक डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है और घायलों को देवघर सदर अस्पताल के अलावा नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती...