उप सभापति तो ठीक है, उपाध्यक्ष का क्या?
राज्यसभा के उप सभापति के चुनाव की तारीख तय हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन दिन के सत्र के दूसरे दिन यानी 17 अप्रैल को राज्यसभा के उप सभापति का चुनाव होगा। नौ अप्रैल को हरिवंश नारायण सिंह के रिटायर होने की वजह से पद खाली हुआ है। इस तरह उप सभापति का पद खाली होने के आठ दिन के भीतर उस पर चुनाव हो जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिर से हरिवंश नारायण सिंह उप सभापति हो जाएंगे क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनको उच्च सदन के लिए मनोनीत कर दिया है। उन्होंने मनोनयन...