डिप्टी पीएम की चर्चा का क्या मतलब है
दिल्ली में साजिश थ्योरी कभी समाप्त नहीं होती है। यहां भले नरेंद्र मोदी ने एलीट मीडिया, खान मार्केट गैंग और लुटियन की दिल्ली के लोगों की राजनीतिक, सामाजिक हैसियत घटा दी है लेकिन उनकी आदतें नहीं बदली हैं। तभी केंद्र सरकार, राज्यों की सरकारों, भाजपा और संघ आदि को लेकर हर दिन कोई न कोई कहानी चलती रहती है। जैसे अभी कहानी चल रही है कि दशकों बाद केंद्र में कोई उप प्रधानमंत्री बन सकता है। यह कहानी कई सोर्सेज से सुनाई जा रही है और सोशल मीडिया इससे भरा पड़ा है। कहा जा रहा है कि अमित शाह ने...