जब हम विकसित होंगे तो क्या होगा?
भारत के विकसित भारत बनने में अभी 21 साल का समय बाकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 मई को मंत्रिपरिषद की बैठक में कहा कि यह उनकी सरकार के लिए सिर्फ एक वादा नहीं, बल्कि संकल्प है। संकल्प इतना बड़ा है कि इसकी गूंज चौतरफा सुनाई देती है। भाजपा के नेता तो कोई भी बात बिना विकसित भारत का जुमला बोले कह ही नहीं रहे हैं। वे तो खाना खाने और फारिग होने भी यह कहते हुए जा रहे हैं कि विकसित भारत के लिए ऐसा कर रहे हैं। एफएम रेडियो पर सुनने को मिला कि विकसित भारत के...