देवउठावनी एकादशी : सनातनी आस्था, संस्कार और संस्कृति का महापर्व
देव जागे, शुभ कार्यों का शुभारंभ हुआ; अब समाज भी अपनी धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागृत हो। भारतीय सनातन संस्कृति में पर्व-त्योहार केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को संस्कार, सदाचार और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के पावन अवसर हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाने वाली देवउठावनी एकादशी, देवोत्थान और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी प्रसिद्ध है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास का समापन और विवाह सहित विभिन्न मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है। पौराणिक मान्यताओं...