दिलीप कुमार को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र
बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र देओल अपने पुराने साथी और दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार को याद कर भावुक हो गए। दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा था 'ये नुकसान असहनीय है। मोनोक्रोम तस्वीर के साथ अभिनेता धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, “आज का दिन बहुत ही गमनाक और मनहूस है… इसी दिन, मेरे सबसे प्यारे भाई, सभी के प्रिय अदाकार, फिल्म इंडस्ट्री के भगवान, एक नेक और महान इंसान… दिलीप साहब… हमें हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए। यह नुकसान असहनीय है, लेकिन खुद को तसल्ली दे लेता हूं, वो कहीं आस-पास...