‘धुरंधर 2’ के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' का टीजर मंगलवार को रिलीज किया गया। टीजर रिलीज के कुछ ही मिनटों बाद ही फिल्म की टीम के कानूनी पचड़े में फंसने की खबर सामने आ गई। मुंबई पुलिस ने 'धुरंधर 2' के लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके से जुड़ा है, जिसे हाई-सिक्योरिटी जोन माना जाता है। पुलिस ने बताया कि शूटिंग के दौरान क्रू ने ड्रोन का इस्तेमाल किया, लेकिन इसके लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। इसके चलते पुलिस ने ड्रोन को जब्त कर लिया और लोकेशन मैनेजर...