‘धुरंधर-2’ एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल, अभी नहीं तोड़ पाई ‘पुष्पा-2’ और ‘बाहुबली-2’ का कलेक्शन
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। हर दिन फिल्म की कमाई तेजी से आगे बढ़ रही है। हालांकि फिल्म 'पुष्पा-2' और 'बाहुबली-2' का कलेक्शन नहीं तोड़ पाई है। यह दोनों ही फिल्में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही बाहुबली-2 का कलेक्शन तोड़ने में कामयाब होगी। आदित्य धर की आधिकारिक कंपनी बी62स्टूडियो ने फिल्म के दो सप्ताह के आंकड़े जारी किए हैं। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1501 करोड़ की कमाई...