जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, क्या तोड़ पाएगी ‘आरआरआर’ का रिकॉर्ड
आदित्य धर की 'धुंरधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है लेकिन आज भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से काफी पीछे हैं। 'धुंरधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' दोनों को भी भारत और विदेशों में खूब सारा प्यार मिला। अब फिल्म को जापान में रिलीज करने का फैसला लिया गया है। 'धुंरधर' को 7 जुलाई को जापान में रिलीज किया जाएगा। जियो स्टूडियो ने फिल्म 'धुरंधर' का जापानी पोस्टर शेयर किया है और रिलीज की तारीख का ऐलान भी किया है। पोस्टर के मुताबिक फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों...