कन्नड़ अभिनेता-निर्माता दिलीप राज का निधन, हार्ट अटैक से 47 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेता और निर्माता दिलीप राज का निधन हो गया है। उन्होंने 47 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इस खबर के बाद से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के दिलीप राज की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में बेंगलुरु के कुमारस्वामी लेआउट इलाके स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही समय बाद डॉक्टरों ने...