दिलीप रे के कारण ओडिशा में मुकाबला
बिहार के अलावा ओडिशा में भी राज्यसभा के लिए चुनाव होगा। ओडिशा में चार सीटों के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा की गणित के मुताबिक राज्य में खाली हो रही चार सीटों में से दो सीटें सीधे तौर पर भाजपा जीत रही है और एक सीट बीजू जनता दल के खाते में जा रही है। तभी भाजपा ने दो उम्मीदवार दिए। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस ने ऐलान किया कि अगर कोई तटस्थ या लोकप्रिय अराजनीतिक उम्मीदवार आता है तो कांग्रेस के 14 विधायकों का समर्थन उसको दिया जाएगा। इसके बाद बीजू जनता दल के सुप्रीमो नवीन पटनायक ने...