बंगाल से ममता बनर्जी का सफाया तय, दिनेश लाल यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले साधा निशाना
भाजपा नेता और भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव ने एक बार फिर ममता बनर्जी और खेसारी लाल यादव पर जमकर हमला बोला है। अभिनेता का कहना है कि अब बंगाल से ममता बनर्जी का सफाया होने का समय आ चुका है और बंगाल की जनता विकास चाहती है। इस दौरान निरहुआ ने पीएम मोदी की भी जमकर तारीफ की और उन्हें सबसे लोकप्रिय राजनेता बताया। पीएम मोदी द्वारा जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के सवाल पर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने इसे विकसित भारत की निशानी बताया। मीडिया से बात करते हुए निरहुआ ने कहा, "एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट...