त्रिवेदी को बांग्लादेश भेजने का दांव
भारतीय जनता पार्टी चुनावों के समय हर तरह के उपाय आजमाती है। उपाय बहुत छोटा भी हो सकता है और संभव है कि उसका राजनीतिक असर नहीं हो फिर भी भाजपा प्रयास जरूर करती है। ऐसा ही एक प्रयास दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश का उच्चायुक्त बनाने का है। दिनेश त्रिवेदी गुजरात के रहने वाले हैं। उनका पश्चिम बंगाल से जुड़ाव सिर्फ इतना है कि ममता बनर्जी ने उनको बैरकपुर सीट से चुनाव लड़ाया थी और सांसद बनाया था। बाद में थोड़े समय के लिए रेल मंत्री भी बनवाया था। केंद्र सरकार ने उनको बांग्लादेश का उच्चायुक्त बना कर यह मैसेज...