दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए ‘करण-अर्जुन’
टेलीविजन की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के घर पर एक साथ दोहरी खुशियों ने दस्तक दी है। अभिनेत्री ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिसकी खबर आते ही उनके चाहनेवालों की बधाईयों का ताता लग गया। मंगलवार को अभिनेत्री और उनके पति विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम के जरिए इस खुशखबरी की जानकारी दी। दोनों ने एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दो छोटे-छोटे बच्चे हल्के नीले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके घर दो जुड़वां बच्चे हुए हैं। अभिनेत्री ने लिखा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया…'लड़के' आ गए हैं...