dk shivakumar

  • डीके शिवकुमार की दबाव की राजनीति

    कर्नाटक के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दवाब की राजनीति शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने की चर्चाओं के बीच उन्होंने कह दिया है कि पार्टी को उनकी जरुरत है। उन्होंने कहा है कि जब तक शहरी निकायों और पंचायती चुनाव नहीं हो जाते हैं तब तक पार्टी को उनकी जरुरत है। जिस तरह से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके समर्थकों ने ऐलान कर दिया है कि मुख्यमंत्री पद पर कोई वैकेंसी नहीं है और ढाई ढाई साल तक सत्ता की साझेदारी का कोई समझौता नहीं हुआ है। उसी तरह डीके शिवकुमार ने...

  • सिद्धारमैया को बदलने की क्या हिम्मत होगी?

    karnataka politics : असली परीक्षा कांग्रेस आलाकमान की होनी है। क्या कांग्रेस आलाकमान कर्नाटक में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बदल सकता है? करीब दो साल पहले मई 2023 में विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ी खींचतान हुई थी। इसके बाद बताया गया कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच ढाई ढाई साल तक सत्ता की हिस्सेदारी का फॉर्मूला बना है। (karnataka politics) हालांकि कोई इसकी पुष्टि नहीं करता है लेकिन बताया जा रहा है कि ऐसी बात हुई थी और तब तक शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष का पद भी संभालना...

  • डीके शिवकुमार नहीं चाहते नया सीएम बने

    कर्नाटक कांग्रेस की राजनीति में कमाल हो रहा है। सिद्धारमैया की जगह मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार डीके शिवकुमार इस समय नहीं चाहते हैं कि सिद्धारमैया को मैसुरू शहरी विकास प्राधिकरण यानी मुडा की जमीन में हुए कथित घोटाले के मामले में पद से हटाया जाए। उनको लग रहा है कि अगर भ्रष्टाचार के आरोप में और ईडी की कार्रवाई के नाम पर अगर सिद्धरमैया हटाए गए तो फिर शिवकुमार का नंबर नहीं आ पाएगा क्योंकि उनके खिलाफ भी इसी तरह की जांच चल रही है। सीबीआई और ईडी दोनों की जांच है और कुछ मामलों में अदालतों ने...

  • कर्नाटक में कांग्रेस के लिए मुश्किल फैसला

    कर्नाटक में कांग्रेस आलाकमान को बड़ा फैसला करना है। पिछले साल मई में चुनाव नतीजों के बाद बड़ी मुश्किल से डीके शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री बनने के लिए राजी किया गया। उनको उप मुख्यमंत्री के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी गई। उस समय इस बात की भी चर्चा हुई थी कि सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार के बीच कांग्रेस आलाकमान ने बारी बारी से मुख्यमंत्री बनने का समझौता कराया है। यानी पहले ढाई साल सिद्धरमैया रहेंगे और उसके बाद शिवकुमार बनेंगे और जब तक डीके शिवकुमार सीएम नहीं बनेंगे तब तक प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। हालांकि सिद्धरमैया खेमे...

  • डीकेएस भाई की हार का बदला लेंगे

    कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बारे में चर्चा है कि वे विधानसभा का उपचुनाव लड़ सकते हैं। गौरतलब है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी लोकसभा का चुनाव जीत गए हैं। चुनाव जीत कर केंद्र में मंत्री बनने के बाद उन्होंने चन्नापटना सीट से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की वजह से चन्नापटना सीट खाली हुई है। जानकार सूत्रों का कहना है कि डीके शिवकुमार इस सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में वे अपने भाई की हार का बदला लेने के लिए चुनाव लड़ेंगे। असल में...

  • कर्नाटक के सीएम, डिप्टी सीएम को मानहानि मामले में मिली जमानत

    बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (Siddaramaiah) और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) को मानहानि मामले में स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट ने शनिवार को जमानत दे दी। भाजपा महासचिव केशव प्रसाद (Keshav Prasad) ने इनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर कराया था। केशव प्रसाद ने याचिका में आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने तत्कालीन भाजपा सरकार पर 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए पूरे पेज का विज्ञापन प्रकाशित कर प्रचार किया और इसे '40 प्रतिशत सरकार' करार दिया था। कांग्रेस ने विभिन्न पदों के लिए कथित रूप से निर्धारित रेट कार्ड को प्रदर्शित करते हुए पोस्टर और विज्ञापन भी...

  • डीके शिवकुमार के खिलाफ धनशोधन का केस खारिज

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष के खिलाफ 2018 में पीएमएलए कानून के तहत दर्ज धन शोधन के मामले को खारिज कर दिया है। dk shivakumar supreme court सर्वोच्च अदालत ने मंगलवार को अपने फैसले में कहा कि भारतीय दंड संहिता यानी आईपीसी की धारा 120बी के तहत आपराधिक साजिश के मामले में अगर किसी एजेंसी ने किसी को आरोपी बनाया हो, तो यह ईडी की तरफ से धन शोधन का मुकदमा दर्ज करने के लिए पर्याप्त नहीं है। संदेशखाली मामला सीबीआई को...

  • सुप्रीम कोर्ट से शिवकुमार को नहीं मिली राहत

    DK Shivakumar :- उच्चतम न्यायालय ने भ्रष्टाचार के एक मामले में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच पर अंतरिम रोक लगाने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से सोमवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने मामले में उच्च न्यायालय के 10 फरवरी के आदेश के खिलाफ सीबीआई की अपील खारिज कर दी। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने कहा कि उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने सीबीआई के पक्ष में आदेश होने के बावजूद जांच पर अंतरिम...

  • 28 से घट कर नाम आठ कैसे रह गए?

    कर्नाटक में शनिवार को 28 मंत्रियों की शपथ होनी थी। एक सूची भी बन गई थी, जिसमें सिद्धरमैया और शिवकुमार दोनों के समर्थकों के नाम शामिल थे। मीडिया में खबर भी आ गई थी कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ 28 मंत्रियों की शपथ होगी। लेकिन बाद में शपथ सिर्फ आठ मंत्रियों की हुई। बताया जा रहा है कि गुरुवार को बेंगलुरू में विधायक दल के नेता का चुनाव होने और राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करने के अगले दिन शुक्रवार को जब सिद्धरमैया और शिवकुमार दिल्ली पहुंचे तो मंत्रियों की सूची पर कई घंटे माथापच्ची हुई।...

  • कर्नाटक में कांग्रेस देगी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, पहली कैबिनेट में 5 जी पर मुहरः राहुल

    बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि राज्य में पार्टी एक स्वच्छ और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देगी तथा पार्टी के घोषणापत्र में किए गए पांच वादों को पूरा करेगी। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, हम आपको एक स्वच्छ, भ्रष्टाचार (Corruption) मुक्त सरकार देंगे...मैंने कहा था कि हम झूठे वादे नहीं करते। हम जो कहते हैं वह करते हैं। एक से दो घंटे में कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी और इन पांच वादों (5...

  • कर्नाटक में सिद्धरमैया बने मुख्यमंत्री और शिवकुमार उपमुख्यमंत्री

    बेंगलुरु। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी शपथ ग्रहण की, जो राज्य सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत (Thawar Chand Gehlot) ने स्थानीय श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धरमैया (Siddaramaiah) और डी के शिवकुमार (DK Shivakumar) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह विपक्ष के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में आयोजित हुआ। गौरतलब है कि कांग्रेस (Congress) विधायक दल की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सिद्धरमैया को औपचारिक रूप से नेता...

  • कर्नाटक में सिद्धरमैया होंगे मुख्यमंत्री और शिवकुमार उप-मुख्यमंत्री, 20 मई को शपथग्रहण

    नई दिल्ली। कांग्रेस ने तीन दिनों की मैराथन बैठकों और गहन मंथन के बाद बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि कर्नाटक की सत्ता का ताज सिद्धरमैया के सिर पर सजेगा और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार नई सरकार में उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। बेंगलुरू में 20 मई को शपथ ग्रहण का आयोजन होगा। कई दिनों तक चली अनिश्चितता पर विराम लगाते हुए पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आज यह घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) नयी सरकार में एकमात्र उपमुख्यमंत्री होने के साथ अगले लोकसभा चुनाव तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के...

  • कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की आज बेंगलुरू में बैठक

    कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम बेंगलुरू में होगी। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने सायं साढ़े सात बजे यह बैठक बुलाई है। हाल ही के विधानसभा चुनाव में निर्वाचित कांग्रेस के सभी विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों और कर्नाटक से सांसदों को इस बैठक में आमंत्रित किया गया है। यह बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सिद्दारमैया (Siddaramaiah) को कर्नाटक का मुख्यमंत्री और डी.के. शिव कुमार (DK Shivakumar) को उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद बुलाई गई है।

  • कर्नाटक का फॉर्मूला तय नहीं!

    नई दिल्ली। कांग्रेस आलाकमान कर्नाटक में सरकार बनाने का फॉर्मूला तय नहीं कर पाया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया मुख्यमंत्री की रेस में आगे हैं लेकिन प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार उनके साथ उप मुख्यमंत्री बनने को राजी नहीं हैं और न ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बनने के फॉर्मूले से सहमत हैं। पहले कहा जा रहा था कि वे उप मुख्यमंत्री और दो या तीन अहम मंत्रालय लेकर मान गए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि वे प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। लेकिन बुधवार को देर रात तक वे इस पर सहमत नहीं हुए। बताया जा रहा है कि उन्होंने बेंगलुरू...

  • डीकेएस बनाम देवगौड़ा

    कर्नाटक में अगले कुछ दिन में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है। उससे पहले कांग्रेस नेताओं का एक समूह एचडी देवगौड़ा परिवार की पार्टी जेडीएस के साथ तालमेल की कोशिश में लगी है। लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कांग्रेस को जेडीएस से दूर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। जेडीएस में भी कुछ ऐसी ही सोच है। उधर भी देवगौड़ा परिवार अपना विकल्प खोल कर रखना चाह रहा है। उसके लग रहा है कि इस बार कांग्रेस की स्थिति बेहतर हुई तो फिर त्रिशंकु विधानससभा बनेगी, जिसमें वह कांग्रेस और भाजपा दोनों से मोलभाव कर सकती...

और लोड करें