DKS

  • डीकेएस ने दावोस की यात्रा टाली

    स्विट्जरलैंड के दावोस में हर साल होने वाले विश्व आर्थिक मंच की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जिन मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्रियों को जाना था वे चले गए। सम्मेलन शुरू हो गया है। लेकिन कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार नहीं गए। उनका कार्यक्रम तय था लेकिन ऐन मौके पर उसे रद्द किया गया है। उससे पहले दिल्ली में थोड़ी देर के लिए राहुल गांधी से उनकी मुलाकात हुई थी। कहा जा रहा है कि राहुल से मिलने के बाद डीकेएस ने यात्रा टाली। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते जब राहुल गांधी तमिलनाडु जा रहे थे तो मैसुरू में रूके...

  • डीकेएस और सिद्धारमैया दिल्ली आ रहे हैं

    कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बने ढाई साल हो गए हैं और इसके साथ ही ढाई साल में सत्ता डीके शिवकुमार के हाथ में ट्रांसफर होने की चर्चा भी तेज हो गई है। राज्य में कांग्रेस पार्टी और सिद्धारमैया सरकार के मंत्री साफ साफ दो खेमों में बंटे हैं। इस खेमेबंदी के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दोनों दिल्ली आ रहे हैं। दोनों 15 नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। यानी बिहार में वोटों की गिनती के एक दिन बाद उनका दिल्ली दौरा होगा और दिल्ली में वे कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं से मिलेंगे। बताया जा रहा है...

  • डीकेएस के खिलाफ खड़गे और सिद्धारमैया!

    कर्नाटक में कांग्रेस का सत्ता संघर्ष दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भले कह दिया हो कि अभी उनका समय नहीं आया है और 2028 में वे मुख्यमंत्री बनेंगे, जब फिर से कांग्रेस की सरकार बनवाएंगे। लेकिन उनको भी पता है कि 2028 किसने देखा है। इस बार वोक्कालिगा समुदाय उनको मुख्यमंत्री बनाने के लिए जेडीएस को छोड़ कर कांग्रेस के साथ जुड़ा था। अगर अगले चुनाव तक वे मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं तो 2028 में भी वोक्कालिगा कांग्रेस को ही वोट देगा, इसकी गारंटी नहीं रह जाएगी। वोक्कालिगा मतदाता स्थायी...

  • डीकेएस दबाव बनाने के नए तरीके खोज लेते हैं

    कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कभी खुल कर नहीं कहते हैं कि वे मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। वे अपनी जुबान से यह भी नहीं कहते हैं कि जून 2023 में कांग्रेस आलाकमान के सामने कोई समझौता हुआ था, जिसमें उनके और सिद्धारमैया के बीच ढाई ढाई साल की सत्ता की हिस्सेदारी का प्रावधान किया गया था। लेकिन उनके समर्थक इसका जिक्र अक्सर करते रहते हैं और खुद डीके शिवकुमार भी अपनी पार्टी के नेतृत्व पर दबाव बनाने के नए नए उपाय खोज लेते हैं। वे बिना कुछ कहे कांग्रेस आलाकमान को यह मैसेज देते हैं उनके लिए दूसरी ओर...