डबल डेकर बस में लगी आग: पांच यात्रियों की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पांच यात्रियों की बस में जलकर मौत हो गई। डबल डेकर बस पटना से दिल्ली आ रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। मामला मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ का है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पटना से दिल्ली जा रही थी, तभी लखनऊ के किसान पथ पर पहुंचते ही बस में अचानक आग लग गई। बस में कई यात्री सवार थे और धुआं भरने के बाद अफरा-तफरी मच...