राष्ट्रपति विवाद में किसकी गलती?
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के बाद जिस तरह का विवाद हुआ है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस विवाद को टाला जा सकता था। राष्ट्रपति को लेकर किसी तरह का विवाद न हो और किसी किस्म की राजनीति से उनको नहीं जोड़ा जाए यह देखने का काम उनके सचिवालय और केंद्र सरकार दोनों का है। पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा से एक हफ्ते पहले राष्ट्रपति का एक जातीय सम्मेलन में जाना, चाहे वह कितना भी बड़ा और महत्वपूर्ण सम्मेलन क्यों न हो, कोई अच्छा फैसला नहीं था। राष्ट्रपति संथाल समुदाय से आती हैं और संथाल समुदाय के...