मुख्य आर्थिक सलाहकार ई-10 की वापसी चाहते हैं
नई दिल्ली। एक तरफ केंद्र सरकार कह रही है कि 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण वाला पेट्रोल यानी ई-20 पेट्रोल पूरी तरह से सुरक्षित है और सरकार इसका कोई दूसरा वर्जन बाजार में नहीं ला सकती है तो दूसरी ओर केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अनंत वी नागेश्वरन ने कहा कि 10 फीसदी इथेनॉल मिश्रण वाले ई-10 पेट्रोल की वापसी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी माना है कि ई-20 पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के इंजन को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा है कि पुराने दोपहिया वाहनों के लिए ई-10 पेट्रोल की बिक्री फिर से शुरू की जानी चाहिए। नागेश्वरन...