E-Auction

  • एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की

    केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तीन स्थापित आवासीय योजनाओं में मौजूद 11 सरकारी आवासीय फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रोपोजल (आरएफपी) जारी करने की घोषणा की है। यह ई-नीलामी नेशनल लैंड मोनेटाइजेशन कॉरपोरेशन (एनएलएमसी) द्वारा की जा रही है, जो केंद्र सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है और वित्त मंत्रालय के अंतर्गत 'लोक उद्यम विभाग' के प्रशासनिक नियंत्रण में आती है। प्रस्तावित ई-नीलामी में प्रयागराज की तीन हाउसिंग स्कीमों में स्थित 11 तैयार आवासीय फ्लैट शामिल हैं। इनमें दो-बेडरूम और तीन-बेडरूम वाली आवासीय इकाइयां शामिल हैं। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ये...