ई 20 का प्रोटेस्ट क्या प्रायोजित था?
यह आरोप केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लगाया है। उन्होंने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में कहा कि 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल के खिलाफ जो प्रदर्शन हुआ था वह प्रायोजित था। वे इतने पर नहीं रूके उन्होंने बहुत जोर देकर कहा है कि पैसे देकर यह प्रोटेस्ट कराया गया था। उनके समर्थन में कई लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि अगर प्रोटेस्ट प्रायोजित नहीं था तो अचानक कैसे थम गया? उनका सवाल है कि क्या अब इंजन की सारी समस्याएं खत्म हो गईं? लेकिन असली सवाल यह नहीं है कि प्रोटेस्ट क्यों अचानक...