पृथ्वी को हम हिंदू धरती माता मानते है!
सृष्टि के आदिकाल से ही भारतीय पृथ्वी को माता सदृश्य मान धरित्री माता की पूजन- अर्चन, वंदन, नमन करते रहे हैं। पृथ्वी के पर्यावरण, जीव -जगत, चर- अचर के संबंधों की वैज्ञानिकता, आवश्यकता, महत्ता को समझते हुए संसार के कल्याण के हित में उपयोग में लाते रहे हैं। वैदिक मंत्रों के माध्यम से पृथ्वी के आधिभौतिक और आधिदैविक दोनों रूपों का स्तवन करते रहे हैं। यहां सम्पूर्ण पृथ्वी ही माता के रूप में मान्य, पूज्य और वंद्य हुई है। 22 अप्रैल- विश्व पृथ्वी दिवस भूत और भविष्यत सभी काल में सत्यकर्मी, सत्यज्ञानी, जितेंद्रिय, ईश्वर और विद्वानों से प्रीति करने वाले...