ईस्ट एशिया समिट में पीएम मोदी ने रखा सहयोग का 4-सूत्रीय प्रस्ताव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ई ए एस) को संबोधित किया। श्री मोदी ने दुनिया में चल रहे संकट और संघर्षों के बीच शांति के लिए बातचीत, आपसी सम्मान और सहयोग की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, खुला, समावेशी और नियमों पर आधारित बनाए रखने की बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट और संघर्षों का असर दुनियाभर में खाद्य, ईंधन और उर्वरक सुरक्षा पर पड़ रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में निशाना बनाये जा रहे व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत भी बतायी।...