कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!
एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के कहने से कार्रवाई कर रही है। केरलम औऱ कर्नाटक दोनों जगह इस तरह के आरोप लगे हैं। कर्नाटक में डीके शिवकुमार सरकार के मंत्री सतीश जरकिहोली ने अपने यहां ईडी की छापे की कार्रवाई के लिए कांग्रेस के ही कुछ नेताओं को दोषी ठहराया है।...