भाजपा ने शिक्षा मंत्रालय शिंदे को क्यों दिया?
आमतौर पर यह माना जाता है कि जहां भी भाजपा की सरकार बनती है वह शिक्षा मंत्रालय अपने पास रखती है। केंद्र में तो जब भाजपा की स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी यानी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय तब भी भाजपा ने शिक्षा मंत्रालय अपने पास रखा और सबसे बड़े तीन नेताओं में से एक मुरली मनोहर जोशी को उसका मंत्री बनाया। जहां गठबंधन की सरकार है वहां मामला अलग है, लेकिन जिस राज्य में भाजपा का अपना मुख्यमंत्री हो और उसके पास अकेले बहुमत के नजदीक पहुंचने लायक सीटें हों वहा उसने क्यों शिक्षा मंत्रालय अपने पास...