‘एक दिन’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का एक अलग ही जादू होता है, जो सीधे दिल तक पहुंचता है। ऐसी ही एक फिल्म 'एक दिन' काफी चर्चा में है, जो आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह है, क्योंकि इसमें जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस बीच मेकर्स ने गुरुवार को इसका दूसरा ट्रेलर जारी किया। ट्रेलर की शुरुआत एक ऑफिस लाइफ से होती है, जहां जुनैद खान का किरदार एक शर्मीले और शांत स्वभाव के युवक का होता है। वह अपने ही ऑफिस में काम करने...