एकता कपूर और अमर बुटाला की हॉरर-कॉमेडी ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ सात जनवरी 2027 को होगी रिलीज
एकता आर. कपूर और अमर बुटाला की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' 07 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साजिद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हॉरर, रोमांस और कॉमेडी का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। जय हो मीडिया वेंचर्स की इस फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड प्रस्तुत कर रहा है। फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर. कपूर और अमर बुटाला ने किया है। फिल्म में सुपरनैचुरल कहानी को हास्य और मनोरंजन के अंदाज में पेश किया गया है। 'हीरो की हॉरॉरोइन' में यशवर्धन आहूजा, नितांशी गोयल, सुनीता आहूजा, जैमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और...
