elephant

  • उफ! हाथी को इस तरह पालतू बनाना!

    जब हाथी को लालची इंसान द्वारा पैसा कमाने के लिए पालतू बनाया जाता है तो उसे भूखा रख कर तड़पाया जाता है, जिससे बाद में वो भोजन के लालच में, मलिक के जा-बेज़ा सभी आदेशों का पालन करे। सामाजिक, धार्मिक या राजनीतिक समारोहों में जोते जाने वाले हाथियों को बंधुआ मज़दूर की तरह घंटों प्यासा रखा जाता है। उसे तपती धूप में, कंक्रीट या तारकोल की आग उगलती सड़कों पर घंटों चलाया जाता है। कई बार जानबूझकर अंकुश की नोक से उसकी आँखें फोड़ दी जाती हैं। बचपन से हम विशालकाय हाथियों को देख कर उत्साहित और आह्लादित होते रहे...

  • हजारीबाग शहर में हाथी ने पांच को कुचला

    रांची। झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी (Elephant) ने झारखंड के हजारीबाग (Hazaribagh) शहर में तबाही मचा दी है। मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार सुबह तक उसने पांच लोगों को कुचल डाला है, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं। दो की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। हाथी ने एक मकान की चारदीवारी गिरा दी और एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी के हमले से गुस्साए लोगों ने हजारीबाग शहर के खिरगांव मैलाटांड़ के पास हजारीबाग-चतरा रोड को जाम कर दिया...