एलिस सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज़ी ऑलराउंडर: एडवर्ड्स
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ एलिस पेरी (Ellyse Perry) के चार ओवरों में (6-15) के स्पैल और बल्ले से नाबाद 40 रनों की पारी के बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2024 डब्ल्यूपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मुंबई इंडियंस की मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने मैच के बाद कहा एलिस सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज़ी ऑलराउंडर और सबसे महान महिला क्रिकेटर है जिसे हमने कभी देखा है। Ellyse मैं अब भी उस बात पर कायम हूं जो मैंने पांच साल पहले कही थी: वह सबसे महान खिलाड़ी है। वह एक अलग व्यक्ति भी है। हम भाग्यशाली हैं...