मंदिर आंदोलन वाले फिर लड़ना चाहते हैं
उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव और उसके दो साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने विपक्ष की चुनौतियों और 15 साल की सत्ता विरोधी लहर के साथ साथ एक चुनौती पार्टी के अंदर से भी मिलेगी। पार्टी के अंदर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे पुराने नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन में शामिल रहे नेता एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरना चाहते हैं। ऐसे नेता, जिनको पिछले चुनाव में टिकट नहीं मिली थी या पिछले कई चुनावों से टिकट नहीं मिल रही थी वे अगला चुनाव लड़ने की तैयारी...