इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त , 125 रन से हारे
आईपीएल के सितारे भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के सामने बगले झांकते नजर आये और तीसरे टी20 में मंगलवार को विश्व चैम्पियन टीम को 125 रन से पराजय झेलनी पड़ी। यह रनों के अंतर से भारत की सबसे शर्मनाक टी20 हार थी और सिर्फ चार बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और अगले दोनों मैच जीतकर इंग्लैंड पांच मैचों की श्रृंखला में 2.0 से आगे है। आर्चर ने तीन ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि टंग ने चार ओवर में 28 रन...