इंग्लेंड की महिला टीम ने आयरलैंड को छह विकेट से हराया
माया बाउचियर (104) की शतकीय और सोफी डंकले (76) रनों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंंग्लैंड की महिला टीम ने एकदिवसीय मुकाबले में आयरलैंड को छह विकेट से शिकस्त दी। इंग्लैंड ने आयरलैंड के पांच विकेट पर बनाये गये 281 के स्कोर को आसानी से पार पा लिया और अपना सबसे बड़ा सफल वनडे रन-चेज पूरा किया। इसमें माया बाउचियर की शानदार शतक का बड़ा हाथ था। सलामी बल्लेबाज बाउचियर ने 95 गेंदों में 104 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल थे। उन्होंने सोफिया डंकली के साथ मिलकर 118 गेंदों में 143 रन जोड़े, जिससे इंग्लैंड शुरुआत में ही काफी...