खबर चिंताजनक है
सरकारी स्कूलों में दाखिले में गिरावट संभवतः दीर्घकालिक रुझान बनता जा रहा है। क्यों? क्या अब प्राइवेट स्कूल ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं? या बढ़ती आर्थिक मुसीबतों के साथ बच्चों को पढ़ाना कठिन होता जा रहा है? यह सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए बेहद चिंताजनक सूचना है कि 23 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्राइमरी और सेकंडरी स्तर पर सरकारी स्कूलों में दाखिले में वर्ष 2024-25 के दौरान भारी गिरावट आई। अब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों से 30 जून तक रिपोर्ट भेज कर इसके कारण बताने को कहा है। साथ ही उनसे स्थिति...