जीत के बाद जश्न में डूबा नॉर्वे, प्रशंसकों के नूरे नजर बने हालैंड
पांच बार के चैम्पियन ब्राजील पर 2.1 से मिली जीत में दोनों गोल करने वाले एर्लिंग हालैंड का मन नॉर्वे की गलियों में घूम रहा है जहां हजारों की तादाद में फुटबॉलप्रेमी साथ में ‘वाइकिंग रो’ जश्न मना रहे हैं। हालैंड ने इस असाधारण जीत के बाद कहा नॉर्वे की सड़कों को देखो। मैने पहले ऐसा कभी नहीं देखा। काश मैं ओस्लो में होता और उन लोगों के साथ जश्न मना रहा होता। लेकिन नॉर्वे फुटबॉल टीम के लिये अच्छा है कि वह अमेरिका में हैं और फीफा विश्व कप में दनादन गोल करके 55 लाख के करीब आबादी वाले...