‘प्रताप’ से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी ईशा देओल
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल आगामी फिल्म 'प्रताप' से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। फिल्म के निर्माताओं ने ईशा के किरदार पूनम का पोस्टर जारी किया है। सचिन सराफ के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म में अमित साध भी मुख्य भूमिका में हैं।फिल्म में पूनम की कहानी पारिवारिक रिश्तों, आत्मखोज और विपरीत परिस्थितियों में अपनी आंतरिक शक्ति पहचानने पर आधारित है। परिवार को अपनी दुनिया मानने वाली पूनम को तब चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जब उसके विश्वास की बुनियाद हिलने लगती है। ऐसे में उसे अपनी क्षमताओं को पहचानकर परिस्थितियों से मुकाबला करना पड़ता है। Also Read...