क्या ‘मेहुल भाई’ का प्रत्यर्पण होगा?
गुजरात के रहने वाले भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चीनूभाई चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। इधऱ भारत में पीठ थपथपाई जा रही है कि सीबीआई के अनुरोध पर बिल्कुल टाइमली दखल देने से मेहुस चोकसी गिरफ्तार हुआ है। लेकिन गिरफ्तारी से क्या होता है? गिरफ्तार तो मेहुल चोकसी का भांजा नीरव मोदी भी है। उसने भी पंजाब नेशनल बैंक से हजारों करोड़ की धोखाधड़ी की है और ग्राहकों को भी करोड़ों रुपए का चूना लगाया है और फरार हो गया। वह लंदन की जेल में बंद है लेकिन प्रत्यर्पण नहीं हो पा रहा है। कई साल बीत...